{"_id":"69ad677f2ee8ba99d20cff39","slug":"one-arrested-in-betting-racket-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145828-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान आरोपी अमित निवासी नई बस्ती भीमगोडा को मोहल्ला कैथवाड़ा से खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा, पर्ची, पेन, डायरी, 1510 रुपये बरामद किए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान अंडरपास निकट रेलवे फाटक से आरोपी विनय चौधरी निवासी लाल मंदिर कॉलोनी को 55 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चाकू के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार की रात टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आरोपी सत्य प्रकाश निवासी रेलवे फाटक ज्वालापुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।