फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested for burglary in bullion shop

सराफ की दुकान में सेंधमारी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
One arrested for burglary in bullion shop
सराफा की दुकान में सेंधमारी कर सोने एवं चांदी के आभूषण चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि गांव रोशनाबाद निवासी मौसम पाल ने दो नवंबर को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि रोशनाबाद स्थित बाजार में उसकी वैष्णो माता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जिसमें चोरों ने दीवार की दुकान तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह को दी।। जिसके बाद कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी सोनू उर्फ अरविंद निवासी जलालाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर हाल निवासी हेतमपुर निकट शर्मा बिल्डिंग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दो बूंदे पीली धातु, दो मंगल सूत्र, तीन मंगलसूत्र सफेद धातु, चार कंगन सफेद धातु के बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई रघुवीर सिंह, आरक्षी चंद्रमोहन, आरक्षी जितेंद्र रावत, आरक्षी विपेंद्र मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक मार्तंड भट्ट निवासी राम मंदिर नवोदय नगर की सूचना के बाद उनका फोन चुराने वाले आरोपी प्रवेश निवासी ग्राम छोटी अनेकी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed