{"_id":"61e076cb979d93264a00e2c3","slug":"one-and-a-half-thousand-including-ssp-took-precautionary-dose-haridwar-news-drn401579298","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी समेत डेढ़ हजार ने लगवाई एहतियाती डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी समेत डेढ़ हजार ने लगवाई एहतियाती डोज
विज्ञापन
टीका लगवाते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत डेढ़ हजार से अधिक लोगों को एहतियाती डोज लगवाई गई। कोरोनो को मात देने के लिए फ्रंट लाइन वर्करों को यह डोज लगवाई जा रही है।
कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को मात देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्करों के साथ ही बुजुर्गों को टीके लगवाने के लिए दस जनवरी से अभियान शुरू कर दिया गया था। इसमें जनपद में दो सौ के आसपास केंद्र बनाकर हर दिन एहतियात डोज लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी 1533 फ्रंट लाइन वर्करों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और बुजुर्गों को एहतियाती डोज लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि टीकाकरण का अभियान जारी रहेगा। ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने एहतियाती डोज लगवाई।
डा. योगेंद्र सिंह रावत ने टीकाकरण केंद्र पर उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए सोसायटी के सचिव और नोडल अधिकारी डॉ. नरेश चौधरी की सेवाओं की सराहना की। कहा कि कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए टीकाकरण सबसे बेहतर विकल्प है। लोग कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए खुद को और दूसरों को संक्रमित होने से बचाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर सोसायटी के स्वयं सेवकों में डॉ. रोहित रावत, डॉ. अमिता, डॉ. अंजलि, डॉ. आराधना, डॉ. मनीष, विकास देशवाल, पूनम, डॉ. उर्मिला पांडेय आदि मौजूद रहे।