{"_id":"699993d99dfc2f353908bf61","slug":"one-accused-arrested-with-531-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145241-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 5.31 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 5.31 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुनीर निवासी नगला इमरती, कोतवाली रुड़की के पास से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह अलग-अलग पुलिस टीमें चेकिंग अभियान में जुटी। राठौर प्लाजा के सामने जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
एसओ ने बताया कि तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनीर निवासी नगला इरमती रुड़की बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।