{"_id":"578e6e564f1c1b197fc4b97a","slug":"on-the-evening-of-the-full-moon-the-full-kanvd-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा की शाम कांवडिय़ों ने भरी कांवड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा की शाम कांवडिय़ों ने भरी कांवड़
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
जल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पूर्णिमा से हर-हर महादेव और बम-बम के जयघोष गंगा तट गूंजने लगा है। इस महीने हरिद्वार से लेकर देश के विभिन्न भागों तक कांवड़ियों की लंबी कतारें लगेगी। मंगलवार को हजारों शिवभक्तों ने गंगा की आरती उतारी और फिर कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
पूर्णिमा स्नान के साथ श्रावण के आगमन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। श्रावण का महीना सर्वाधिक पवित्र माना गया है। मंगलवार हजारों की संख्या में कांवड़िये गंगा जल भर कर रवाना हुए। हरकी पैड़ी पर चलने से पहले उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। भरी गई कांवड़ों को भी गंगा स्नान कराया गया। श्रावण का पवित्र मास बुधवार से जैसे ही प्रांरभ होगा, धर्मनगरी कांवड़ मय हो जाएगी। हरिद्वार के अनेक क्षेत्रों के कांवड़ के बाजार खुल गए हैं। गंगापार मैदानों में जहां कांवड़ बाजार लगे हैं, वहीं नगर के मुख्य भागों में अधिकांश दुकानें कांवड़ की दुकानों में बदने लगी हैं। हरकी पैड़ी से रेलवे रोड तक सैकड़ों दुकानें खुल गई हैं। भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र में भी कांवड़ के बाजार सज गए है। बुधवार रात से पांच दिनों के पंचक लग जाने पर यात्रा धीमी हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन