फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   On the day of Holi in Garhmirpur, some people tied a young

Haridwar News: युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा, बुरी तरह पीटा

Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
On the day of Holi in Garhmirpur, some people tied a young
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I

Iबलवा, एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज हुआI



रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में होली के दिन कुछ लोगों ने एक युवक को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



पुलिस के अनुसार, महीपाल निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर ने शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विजय होली वाले दिन अपने खेत पर गया था। गांव के रवि कश्यप, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पीआरडी खेत में शराब पी रहे थे। आरोप है कि तीनों ने उसे देखते ही जातिसूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। जब विजय उन पर ध्यान दिए बगैर वहां से जाने ला तो आरोपियों ने पीछे से आकर उसे पकड़कर मारपीट कर दी। आरोप है कि विजय के हाथ पैर रस्सी से बांधकर सुरेंद्र व पीआरडी मोटरसाइकिल से घसीटते हुए अपने घर ले गए।
विज्ञापन




यहां उसके भाई, बेटों ने मिलकर उसे बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कश्यप, टीटू, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पीआरडी, अनुराम वर्मा, अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता, अतुल, अमन, प्रवीण, डॉ. राजेंद्र उर्फ छोटा और उसके दोनों बेटों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed