{"_id":"57b89f544f1c1b29156ecdae","slug":"on-receipt-of-dengue-patients-awakened-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का मरीज मिलने पर जागा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का मरीज मिलने पर जागा निगम
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखिया गली भूपतवाला में डेंगू का मरीज मिलने के बाद नगर निगम जागा है। शनिवार को नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी ने डेंगू की रोकथाम के लिए किए गए उपायों का पूरा प्लान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण कुमार से तलब किया है।
नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी का कहना है कि आश्रम, धर्मशाला एवं होटल प्रबंधकों की लापरवाही से डेंगू का लार्वा पनप रहा है। कांवड़ मेला व अन्य स्नान पर्वों के बाद इस समय आश्रम, धर्मशालाएं व होटल खाली हैं। लगता है कि प्रबंधकों ने कूलरों तथा पानी भरने वाले स्थान की सफाई नहीं कराई है। नगर निगम शीघ्र ही उनकी बैठक बुलाकर चेकिंग अभियान चलाएगा।
घरों में कूलरों को साफ कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए टीमें गठित की जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल निगम व जल संस्थान को शहर में पानी की पाइप लाइनों की लीकेज ठीक कराने तथा सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी को भी सड़कों व प्लाटों के गड्ढों की भरवाने को पत्र लिखा गया है ताकि गड्ढों में पानी भरा न रहे।
विज्ञापन
प्रार्थना सभाओं में दी जाएगी जानकारी
नगर आयुक्त ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के उपाय बताने तथा लोगों को जागरूक करने में छात्र-छात्राएं अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को दैनिक प्रार्थना सभाओं के अवसर पर छात्रों को डेंगू के रोकथाम के उपाय बताने के लिए पत्र लिखा गया है। शिक्षाधिकारी को जागरूकता अभियान के लिए नगर निगम ने छपा हुआ पर्चा भी भेजा है। इसके अलावा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के भी सहयोग लिया जाएगा ताकि शहर में डेंगू का लार्वा न पनपने पाए।