फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Old currency of 4.45 crores of Delhi's mining businessman

सबसे कम पर आया सीजन का अधिकतम तापमान

Sun, 16 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Old currency of 4.45 crores of Delhi's mining businessman
हरिद्वार में कड़ाके की ठंड बढ़ने के दौरान कोहरे की चादर की बीच से जाते वाहन । - फोटो : HARIDWAR
पिछले सप्ताह लगातार चार दिन की बारिश के बाद अब कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रविवार को दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए और लोग ठिठुरते रहे। छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोगों ने घरों में रहना मुनासिब समझा। बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह और शाम के समय तो सड़कों पर गिनती के लोग व वाहन चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह प्रदेश के साथ जनपद में लगातार चार दिन बारिश हुई। बारिश के बाद से ही ठिठुरन बढ़ गई थी। बारिश से राहत मिली तो अब कोहरा कहर बरपाने लगा है। पिछले कई दिन से शहर से लेकर देहात कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। यही कारण है कि रविवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो रविवार को लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शनिवार को जहां छह डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। वह रविवार को पांच डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही कोहरा छा गया था। पूरे दिन धूप नहीं निकली। कोहरे में सुबह के समय जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार होने के बाद भी गंगा घाटों से लेकर बाजारों तक बहुत कम लोग नजर आए। लोग अपने घरों में ही अलाव और हीटर जलाकर ठंड से बचने का उपाय करते रहे। व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों में हीटर सेकते रहे। शाम के समय हवा चलने से ठिठुरन और बढ़ गई। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान समय से पहले बंद कर दिए। बहादराबाद रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भारी कमी आने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed