{"_id":"613263798ebc3e5f6b2e9580","slug":"old-actors-separated-from-the-theater-haridwar-news-drn389346619","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच से अलग हुए कलाकार, अलग करेंगे रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच से अलग हुए कलाकार, अलग करेंगे रामलीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
47 साल पुरानी श्रीराम लीला रंगमंच मायापुर से अलग होकर अब श्री निरंजनी रामलीला मायापुर संस्था का गठन किया गया है। रंगमंच से जुड़े पात्रों का कहना है कि वह अब रामलीला संस्था के साथ काम करेंगे। रामलीला रंगमंच को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है।
मायापुर स्थित श्रवणनाथ पार्क में श्री निरंजनी रामलीला मायापुर संस्था का गठन किया गया। नई संस्था से जुड़े अधिकतर लोग श्रीराम लीला रंगमंच मायापुर में पात्रों का किरदार निभाते थे। आरोप है कि जिन पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है उनके साथ कलाकार काम नहीं करेंगे। भोला शर्मा ने कहा कि यह बैठक रामलीला में पात्र निभाने वाले कलाकारों ने की है।
उन्होंने कहा कि सभी कलाकार यह चाहते हैं कि अब नई रामलीला होगी। उन्होंने कहा कि पुरानी समिति से सवाल करने वालों को बाहर किया जा रहा है। इस दौरान अमित बौरी, निदेशक समीर शर्मा, अध्यक्ष चंद्रशेखर कुर्ल, अमन यादव, सन्नी, गौरव बग्गन, मुन्ना पिसौरी, शिवम भारद्वाज, उत्तम सिंह, सचिन पाराशर, नवीन नौटियाल, नवदीप मान, अमित शर्मा, शाहिद अली मौजूद रहे।