फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   NSS awakens to surrender

युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव तथा प्रेम भाव का जागरण है रासेयो: पंडया

Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
NSS awakens to surrender
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जाग्रत होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने ध्वजारोहण से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित यह योजना युवाओं में राष्ट्रीयता के भाव जाग्रत करने और व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित कार्यक्रम है। कुलसचिव बलदाऊ देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना युवा शक्ति में व्यक्तित्व विकास एक सक्रिय कार्यक्रम है।
विज्ञापन

देसंविवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया ने बताया 51वां स्थापना दिवस के मौके पर विवि में ऑनलाइन पोस्टर, क्विज, प्रश्नोत्तरी व स्वरचित कविता पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवनेंदु पाराशर, डॉ अरुणेश पाराशर, अश्विनी शर्मा, डॉ इप्सित प्रताप सिंह, प्रखर सिंह पाल, चिरायु वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed