फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now two wheelers will stand on every foot

अब हरकी पैड़ी पर नियम से खड़ी होंगी बाइक व स्कूटी

Wed, 30 Mar 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Now two wheelers will stand on every foot
हरकी पैड़ी के पास बिना पार्किंग के सड़क पर खड़े वाहन । - फोटो : HARIDWAR
हरकी पैड़ी के बाहर नियमों का उल्लंघन कर खड़ी होने वाले दोपहिया वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। हरकी पैड़ी के बाहर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यहां पर अब दो लाइनों में ही वाहन खड़े किए जाएंगे। यदि कोई भी वाहन लाइन से बाहर खड़ा मिला तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा और वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। हरकी पैड़ी के बाहर स्थित जूता स्टाल से लेकर हनुमान मंदिर के पास स्थित वॉच टॉवर तक स्थानीय लोगों के साथ ही पुरोहितों, पंडों, गंगा सभा के पदाधिकारियों व यात्रियों के दोपहिया वाहन खड़े होते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने पर कई बार तो लोग अपने वाहनों को आड़े तिरछे करके ही खड़े कर चल देते हैं। ऐसे में यहां पर जाम लगने के साथ ही जगह भी कम पड़ जाती है। इसको लेकर अब नगर कोतवाली पुलिस ने वाहनों के खड़ा होने के लिए नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अब दो लाइनों में ही बाइक व स्कूटी को खड़ा किया जाएगा। जिसके लिए मार्किंग कराई जाएगी। यात्री, पुरोहित, पंड़े व गंगा सभा के पदाधिकारी इन लाइनों के अंदर ही अपने वाहन खड़े करेंगे। यदि किसी का वाहन भी लाइन से बाहर मिलेगा तो तुरंत ही उसका चालान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी के आसपास यातायात व्यवस्था व वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। जूता स्टाल के पास मार्किंग कराई जा रही है। दो लाइनों में ही वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेंद्र कठैत, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed