फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now tigers will be counted in the forest division area

अब वन प्रभाग क्षेत्र में गिने जाएंगे टाइगर

Fri, 04 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now tigers will be counted in the forest division area
ट्रेनिंग में मौजूद वन विभाग के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
राजाजी टाइगर रिजर्व के बाद वन प्रभाग के जंगलों में बाघों को गिनती की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद हरिद्वार वन प्रभाग में भी बाघों की गणना का कार्य शुरू किया जाना है। इसको लेकर वन प्रभाग क्षेत्र के रसियाबड़ यूनिट में वन क्षेत्राधिकारियों, वन दारोगाओं और अन्य वन कर्मचारियों को बाघ गणना के टिप्स दिए गए। वन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अमित ध्यानी ने कहा कि बाघों की गणना करने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही बाघों के पदचिह्नों से भी उनकी गिनती की जानी है। इसके लिए वन कर्मचारियों को विशेष सावधानी के साथ गिनती करनी है।

पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार नौटियाल का कहना है कि बाघ गणना में लापरवाही न की जाए। क्योंकि बाघ गणना का डाटा जुटाना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। पशु चिकित्सक डॉ. प्रेमा ध्यानी ने कहा कि बाघों के सही आंकड़े जुटाने के लिए सही गिनती की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाघों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर रसियाबड़ यूनिट प्रभारी कुलदीप पंवार, खानपुर रेंजर राम सिंह, लक्सर रेंजर गौरव अग्रवाल, चिड़ियापुर रेंजर मुकेेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed