फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Now start sending samples to Delhi due to delay

Coronavirus in Uttarakhand: देरी होने पर अब दिल्ली में भेजने शुरू किए हरिद्वार के सैंपल

Tue, 02 Jun 2020 01:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Now start sending samples to Delhi due to delay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

प्रदेश में कोरोना की रजिस्टर्ड पैथोलॉजी लैब में सैंपलों की रिपोर्ट में देेरी होने पर अब हरिद्वार के सैंपल दिल्ली भेजने शुरू कर दिए हैं। तीन दिनों में 596 सैंपल दिल्ली भेज दिए गए हैं। जबकि कुल मिलाकर अब 2611 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है।

विज्ञापन


कोरोना सैंपलों की जांच के लिए प्रदेश में तीन लैब रजिस्टर्ड हैं। हरिद्वार से पहले हल्द्वानी, बाद में एम्स और दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल भेजे जाते रहे हैं, लेकिन 21-22 मई के बाद से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी पूरी न आने पर विभागीय अधिकारियों के साथ सभी की बैचेनी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


क्योंकि रिपोर्ट न आने से संस्थागत क्वारंटीन और होम क्वारंटीन लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इतनी ज्यादा जनसंख्या पर निगरानी रखना भी मुश्किल हो रहा है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि जनपद में अभी तक 5734 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3123 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 2611 सैंपलों की रिपोर्ट शेष है, लेकिन देरी होने पर तीन दिनों के सैंपलों को दिल्ली भेजना शुरू कर दिया है। तीन दिनों के 596 सैंपलों में 31 मई को 281,30 मई को 101, एक जून को 214 सैंपल जांच को दिल्ली भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed