फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notice to the striking forest workers

हड़ताल करने वाले वन कर्मचारियों को नोटिस से हड़कंप

Wed, 19 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to the striking forest workers
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर करीब एक माह हड़ताल पर रहने वाले वन कर्मचारियों को मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक (वन विभाग) की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी नोटिस मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दिसंबर में शासन के आदेश पर ट्रांसफर होकर आए आईएफएस अधिकारी डीएफओ धर्म सिंह मीणा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए वन प्रभाग के कार्यालय के कर्मचारियों ने 13 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया था। तभी से उत्तराखंड फॉरेस्ट संघर्ष समिति हरिद्वार के बैनर तले डीएफओ कार्यालय के परिसर में ही कर्मचारी डीएफओ का ट्रांसफर करने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार कर धरना दे रहे थे। 29वें दिन देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार के साथ प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता में समझौता होने पर कर्मचारी 11 जनवरी से काम पर लौट गए थे। उस दिन से कर्मचारी लगातार वन प्रभाग कार्यालय में रहकर कार्य कर रहे हैं। अब काम पर लौटने के एक सप्ताह बाद मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक के प्रमुख मनोज चंद्रन की ओर से आंदोलन करने वाले सभी लगभग 22 कर्मचारियों को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में सभी कर्मचारियों से हड़ताल करने को लेकर जवाब तलब किया गया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि कर्मचारियों को सीधे मानव संसाधन विकास एवं कर्मिक विभाग से नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें सीधे विभाग को ही जवाब देना है। इसमें उनका बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं है। उधर, संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक रहे रणवीर सिंह रावत ने बताया कि जारी किए गए नोटिसों का कर्मचारियों की ओर से उचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed