फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nothing will be left if religion does not survive: Narasimhanand

धर्म नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा: नरसिंहानंद

Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nothing will be left if religion does not survive: Narasimhanand
बिल्केश्वर मंदिर परिसर से पदयात्रा का शुभारंभ करते यति नरसिंहानंद सरस्वती व अन्य। - फोटो : HARIDWAR
‘धर्म जगाओ अस्तित्व बचाओ’ पदयात्रा का शुभारंभ आज शिव शक्ति धाम डासना के परमाध्यक्ष यति नरसिंहानंद सरस्वती के सानिध्य में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। पदयात्रा उत्तरी हरिद्वार के अखंड परम धाम, अमर प्रेम आश्रम, तुलसी मानस मंदिर, राधाकृष्ण कुंज, शिवात्म धाम होते हुए भूमा निकेतन पहुंची, जहां से अन्य शहरों के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

श्री बिल्केश्वर मंदिर परिसर से पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि इस्लाम के जेहादी हिंदुओं का कत्ल कर पूरे देश का कश्मीरीकरण कर रहे हैं और हिंदुत्ववादी नेता कमलेश तिवारी की जिस प्रकार हत्या हुई यह हिंदुओं के लिए चुनौती है। अपनी पदयात्रा का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि धर्म का दर्द लेकर वे धर्माचार्यों के दर-दर पर जा रहे हैं क्योंकि धर्म नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा और वे भारत भ्रमण कर संपूर्ण संत समाज को धर्म के दर्द का आभास कराएंगे। संत समाज की ओर से पदयात्रा का स्वागत करते हुए बाबा बलरामदास हठयोगी ने कहा कि सनातन धर्म संपूर्ण विश्व में व्यापक स्वरूप में थे जो अब सिकुड़ता जा रहा है और संत समाज मौन है। उन्होंने म्यांमार एवं मक्का मदीना के शिवलिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए संत एवं गृहस्थ सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे तथा धर्म के संवर्द्धन संबंधी पदयात्राओं का आयोजन अनवरत चलना चाहिए। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने माल्यार्पण कर संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत दुर्गादास, दिव्यांग संत ज्ञाननाथ महाराज, बाबा परमेंद्र आर्य, जेपी बडोनी, गोपाल कृष्ण बडोला, भगवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, महंत नारायण दास पटवारी, गौतम खट्टर, सोम प्रकाश कश्यप, विष्णु आचार्य चरणजीत पाहवा, जगदीश लाल पाहवा, आर्यन उपाध्याय, रामावतार अग्रवाल, चमन गिरि, लाहू महाराज, बाबी त्यागी, अशोक सिंहल तथा संदीप सैनी सहित सैकड़ों सनातन धर्मप्रेमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed