{"_id":"d48d68a632ccb305a1369b6f52f7605a","slug":"no-budget-for-aquarius-raging-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए बजट नहीं देने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए बजट नहीं देने पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्घकुंभ के लिए बजट जारी न करने पर रविवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। रविवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में भीमगोडा चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ता ने अर्द्घकुंभ के लिए बजट जारी न करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की जनता की उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने कहा कि अर्द्घ कुंभ शुरू होने को है और केंद्र सरकार की ओर से अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है। राज्य सरकार स्वयं अर्द्घकुंभ मेले के विकास कार्यों को करा रही है। रामअवतार, शुभम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बजट प्राप्त न होने से अर्द्घकुंभ के कार्य प्रभावित हो रहे है। इस अवसर पर संदीप भट्ट, अभिषेक शर्मा, नीवन कुमार, प्रीतम कांडपाल, सतीश कश्यप, निर्मल चौहान, अजय, ओमकार, महेश कुमार, मोनू राजपूत, नवीन, रोहित, ओपी गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन