फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No area will be exempted from tax, will be applicable in 15 days

टैक्स से नहीं छूटेगा कोई क्षेत्र, 15 दिन में होगा लागू

Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
No area will be exempted from tax, will be applicable in 15 days
अब नगर निगम के नए क्षेत्रों के साथ ही टैक्स लागू होने से आज तक छूटे हुए कुछ इलाकों में आवासीय और व्यावसायिक कर लागू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों के पार्षदों को निगम पत्र जारी करेगा। पार्षद अपने वार्डों के टैक्स से छूटे हुए क्षेत्रों की जानकारी देंगे। जिसके बाद 15 दिनों के अंदर टैक्स लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हरिद्वार नगर निगम में परिसीमन से पहले 30 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 60 हो गई थी। अधिकांश पुराने वार्डों से ही अलग कर नए वार्ड बनाए गए हैं। जबकि जगजीतपुर और सीतापुर, हरिलोक सहित कई नए क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किया गया था। अभी तक कुछ नए वार्डों में टैक्स की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। जबकि पुराने वार्डों में भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां आज तक टैक्स लागू नहीं हो सका है। जबकि लोग लंबे समय से रहते चले आ रहे हैं। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में ये मुद्दा उठाया गया। जिसके बाद नगर आयुक्त ने सभी इलाकों में टैक्स लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जिन इलाकों में आज तक टैक्स लागू नहीं हो पाया है, वहां ये प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। कुछ पार्षदों ने टैक्स लागू न होने की समस्या रखी थी। सभी पार्षदों को पत्र जारी किए जाएंगे। जिसके बाद टैक्स लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed