फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nitin became president and general secretary Pradeep

नितिन अध्यक्ष और प्रदीप बने महासचिव

Fri, 02 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nitin became president and general secretary Pradeep
studenat elecation - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 चिन्मय पीजी कालेज भेल रानीपुर के छात्रसंघ चुनाव में नितिन कुमार अध्यक्ष एवं प्रदीप शर्मा महासचिव चुुने गए। छात्रसंघ अध्यक्ष पद हारे कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन पर धांधली का आरोपी लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विजयी पदाधिकारियों ने छात्रहित में संघर्षरत रहने का संकल्प जताया।

चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी मनीषा ने बताया कि छात्र प्रतिनिधियों के वोटों के आधार पर हुए चुनाव में नितिन कुमार 25 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप शर्मा को 23 मत मिले।  उपाध्यक्ष पद पर भावना शर्मा  (28) ने शालिनी शर्मा (20) को हराया। महासचिव के लिए प्रदीप शर्मा (30) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 12 मतों से पराजित किया। सहसचिव पद पर विधि गौड निर्विरोध चुनी गईं। कोषाध्यक्ष के लिए रिशा चौहान ने सुमित कुमार को 12 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए लक्ष्य कौशिक ने 29 मत पाकर शिवम सैनी को 10 मतों से पराजित किया। कार्यकारणी सदस्य के लिए केशव शर्मा, कुनिका चौहान, साक्षी चौहान, शुभि कपूर, मिताली नैथानी, गौतम भट्टी निर्विरोध चुने गए। इस दौरान चुनाव अधिकारी डा पीके शर्मा, डा एएस सिंह, बीपी गुप्ता डा शिखा गुप्ता, डा अजय कुमार, डा पीके शर्मा मौजूद थे। वहीं चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कार्यवाहक प्राचार्य डा. आलोक अग्रवाल ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय के हित में काम करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने लगाए आरोप
कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के विरोध में मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं पर कालेज के एक शिक्षक ने दबाव बनाकर विजयी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया। प्राचार्य डा. आलोक अग्रवाल ने छात्रों को समझाते हुए किसी प्राकर की धांधली न होने और निष्पक्ष चुनाव होने की बात कही। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीषा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुए हैं। परिणाम घोषित करते समय उन्होंने सबसे पूछा था कि किसी को परिणाम से कोई  आपत्ति हो तो वो बताए, लेकिन उस समय किसी ने कोई शिकायत नहीं की।


एसआरजी समर्थित जीते छात्र
 स्टूडेंट रेव्यूलेशन ग्रुप (एसआरजी) के संस्थापक वरुण बालियान ने बताया कि चिन्मय डिग्री कालेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में उनके समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए हैं। इससे पहले एसएमजेएन पीजी कालेज में भी उनकी समर्थित टीम विजयी हुई। शीघ्र ही शहर में विजेता पदाधिकारियों को लेकर जुलूस और स्वागत समारोह किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed