फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nirjala Ekadashi bathing ceremony today, fair area divided into 12 zones and 30 sectors

Haridwar News: निर्जला एकादशी स्नान आज, 12 जोन व 30 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

Wed, 24 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 24 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi bathing ceremony today, fair area divided into 12 zones and 30 sectors
- पुलिस अलर्ट, मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसपी ने किया ब्रीफ
विज्ञापन

- पूरे मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
हरिद्वार। आज बृहस्पतिवार को होने वाले निर्जला एकादशी स्नान पर्व के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में ड्यूटी से पहले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी क्राइम व यातायात ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
बुधवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसपी क्राइम व ट्रैफिक निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में एसपी देहात शेखर सुयाल सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, अफवाहों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जवानों को गर्मी से बचाव के लिए पानी, ओआरएस और ग्लूकोज साथ रखने और ड्यूटी स्थल और ट्रैफिक प्लान की पूरी जानकारी रखने को कहा। एसपी निशा यादव ने कहा कि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की लगातार निगरानी की जाएगी। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर अभिसूचना इकाई, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर और प्रमुख घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से घाटों तक पहुंचाने और बाहर निकालने की व्यवस्था की गई है जिससे किसी प्रकार की भगदड़ की स्थिति न बने। स्नान पर्व के दौरान रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड लगातार निगरानी करेंगे। इसके अलावा जल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एटीएस की टीमें भी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed