फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ninety Nine, Pace, Rising Star and Gymkhana Cricket Academy won league matches

Haridwar News: नाइनटी नाइन, पेस, राइजिंग स्टार व जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने जीते लीग मैच

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ninety Nine, Pace, Rising Star and Gymkhana Cricket Academy won league matches
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार की ओर से चतुर्थ अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग कराई जा रही है। दूसरे दिन अलग-अलग ग्राउंड पर चार मैच खेले गए।
विज्ञापन

वीजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइनटी नाइन की टीम ने 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीजी स्पोर्ट्स को 22.5 ओवर में 106 रन पर आउट कर नाईनटी नाईन ने 72 रन से मैच जीत लिया।
पीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेस क्रिकेट एकेडमी ने 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोज लायंस को 92 रन पर आउट कर पेस क्रिकेट एकेडमी ने 99 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


एसएससीए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने 120 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करते हुए ऋषि क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 87 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि क्रिकेट एकेडमी ग्रांउड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी टीम 49 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। मैचों की अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश, स्वतंत्र चौहान, मिंटू, मंजीत, चिराग, मुराद, पारस व स्कोरिंग अश्विनी कुमार मौर्य, अंशुल बिष्ट, रितेश एवं देव सेठी ने की।

इस मौके पर चंद्रमोहन बड़थ्वाल, अनिल खुराना, कुलदीप सिंह असवाल, धर्मवीर मनोज अहलावत, मोहित कुमार, अंकित कुमार, जानआलम, जावेद, अनुराग जैन, प्रिंकल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed