{"_id":"61d4989bc823a8227f11f0b7","slug":"nighteen-nine-and-shaurya-academy-won-the-match-haridwar-news-drn400768619","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईटीन नाईन और शौर्य एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाईटीन नाईन और शौर्य एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ रानीपुर व?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रहे अंडर 14 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जमालपुर स्थित एचसीसी ग्राउंड पर नाइटीन नान क्रिकेट एकेडमी व नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें नाइटीन नाइन की टीम विजयी रही।
नाइटीन नाइन की टीम ने टॉस जीता और नवयुवक रुड़की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए रुड़की की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 84 रन बनाए। जिसमें वंश कुमार ने सर्वाधिक 19 रन का योगदान किया। नाइटीन नाइन की तरफ से रणवीर ने 3 व भानु और पारस ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइटीन नाइन की टीम ने 19 ओवर में 85 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें अंकित ने 16 व कार्तिकेय ने 17 रन का सहयोग किया। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की की तरफ से गेंदबाजी में हेमंत ने चार, स्वराज ने तीन विकेट लिए।
बहादराबाद के निकट स्थित वीजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर वीजी स्पोर्ट्स रुड़की को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीजी स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में 88 रन बनाए। जिसमें युवराज ने 22, अभय गिरी व अभिनव ने 16-16 रन बनाए। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में आकाश ने 4 व फरहान और ओम ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने 14.1 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें आकाश ने 45, शोभित ने 25 रन नाबाद की पारी खेली। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल विनय कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, अजय वैद्य, योगेश कुमार, अग्रिम शर्मा, अंतरिक्ष सैनी आदि मौजूद रहे।