{"_id":"616ae5717621d64e1f4d1e76","slug":"negligence-in-work-will-not-be-tolerated-ssp-haridwar-news-drn393507848","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ।
- फोटो : HARIDWAR
डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मेहनत एवं लगन के साथ जनहित में अपना कुछ न कुछ योगदान देते रहें ताकि आम जनता और पीड़ित को न्याय मिल सके। सभी लोग अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनें। चाहे वह अधिकारी स्तर पर हो या कर्मचारी स्तर पर हो, लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस जवानों के मासिक सैनिक सम्मेलन व पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बैठक में डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने समस्त उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की समय-समय पर मॉनीटरिंग करते रहें। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह में थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षकों व आरक्षियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिस कर्मचारी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है उसकी रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को भेजी जाए। आगामी त्योहारी सीजन, चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना रहती है। छोटे-छोटे झगड़े व अन्य मामले बड़ा रूप ले लेते हैं, जिससे तनाव की स्थिति पैदा होने की संभावना रहती है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय, सीओ अभय प्रताप सिंह, सीओ डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, एफएसओ नरेंद्र सिंह कुंवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दुर्घटनाओं को लेकर की जाए चेकिंग
राष्ट्रीय राजमार्गों/संपर्क मार्गों होने वाली दुघर्टनाओं को लेकर एसएसपी ने कहा कि वाहन चालक अधिक तीव्र गति से वाहन चला रहे हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की अधिक संभावना हो रही है। इसके लिए थानाध्यक्ष/यातायात निरीक्षक समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करें। उन्होंने नशे की तस्करी करने वालों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए