फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nations act Guru Karma: Ramdev

राष्ट्र कार्य ही गुरु कर्म : रामदेव

Tue, 19 Jul 2016 11:46 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 19 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nations act Guru Karma: Ramdev
बाबा रामदेव - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में गुरु पूर्णिमा पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण जी से आशीर्वाद लिया तथा पतंजलि योगपीठ द्वारा योग, आयुर्वेद अनुसंधान, गौ अनुसंधान एवं गौसंवर्द्धन, स्वास्थ्य, स्वदेशी व शिक्षा आदि क्षेत्र में चलाए जाने वाले सेवा अभियानों में भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूफी संत आल इंडिया मिलाद शरीफ प्रमुख मोइद्दीन साबरी ने भी अपने साधकों सहित स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण  से मुलाकात की।

विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा हम सबके लिए राष्ट्र ही गुरु है और राष्ट्र कार्य ही गुरु कर्म। उन्होंने कहा कि पतंजलि के राष्ट्र कार्य के पीछे करोड़ों साधकों की भावनात्मक ताकत है। पतंजलि योगपीठ का विश्वस्तरीय गुणवत्ता, कम कीमत, सौ प्रतिशत शुद्धता और शत-प्रतिशत चैरिटी के संकल्प के साथ चल रहा यह  अभियान विदेशी कंपनियों से राष्ट्र के लाखों-करोड़ों रुपये बचाने के लिए है। इस राष्ट्र कार्य को पूर्ण निष्काम भाव से संपन्न करने में पूर्ण समर्पण ही हमारी गुरु दक्षिणा है।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जब किसी व्यक्तित्व के संकल्प से राष्ट्र में क्रांति की लहर पैदा होने लगे, देश के नागरिक निष्काम सेवा के व्रती बनने लगें तो समझना चाहिए वह व्यक्तित्व गुरु गरिमा को पा चुका है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

  आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि योगपीठ का विराट अभियान कुछ इसी तरह का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव के संकल्पों में देश-विदेश के लाखों-करोड़ों लोग सच्चे गुरु तत्व के दर्शन करते हैं। गुरु का हर क्षण राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहता है। वह प्रतिपल राष्ट्र के गौरव के लिए जीता है। इस अवसर पर आचार्यकुलम, वैदिक गुरुकुलम एवं पतंजलि वैदिक कन्या गुरुकुलम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed