फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   National Games: Punjab and Karnataka won the hockey match

नेशनल खेल : पंजाब औैर कर्नाटक ने जीता हॉकी मैच

Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
National Games: Punjab and Karnataka won the hockey match
हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के लीग मैच हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला वर्ग में पहला मैच मध्य प्रदेश एवं ओडिसा के बीच खेला गया। मध्य प्रदेश की टीम 03-02 से विजयी रही। मध्य प्रदेश की टीम से रितिका सिंह ने 02 एवं करिश्मा यादव ने 01 गोल किया।

दूसरा मैच वेस्ट पश्चिम बंगाल व हरियाणा के मध्य खेला गया। पश्चिम बंगाल की टीम 02-00 से मैच जीत गई। पश्चिम बंगाल की तरफ से अंजना ने 01 और सुष्मिता ने 01 गोल किया।
विज्ञापन

तीसरा मैच झारखंड और मणिपुर के बीच खेला गया। झारखंड ने 07-00 से विजयी प्राप्त की। झारखंड की तरफ से अलबेला रानी ने 01, दीप्ति ने 01, रोशनी ने 02, संजना ने 01, प्रमोदनी ने 02 गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में प्रथम मैच मणिपुर और पंजाब के मध्य हुआ। रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम 02-00 से विजयी रही। पंजाब की टीम से स्वनीत सिंह औैर प्रदीप सिंह ने 01-01 गोल किया।
दूसरा मैच कर्नाटक एवं ओडिसा के मध्य खेला गया। कर्नाटक ने 02-01 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मध्य मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।


इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, शिखा बिष्ट, दीपक जोशी, अनुराग राठी, सौरभ पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed