फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nath circuit to be built in Uttarakhand: Satpal

उत्तराखंड में बनाएंगे नाथ सर्किट: सतपाल

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nath circuit to be built in Uttarakhand: Satpal
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में एक नाथ सर्किट बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर एक हिस्ट्रोलिक ट्रेल बनाया जाएगा, जो संसार की सबसे पुरानी और बड़ी पदयात्रा होगी।
विज्ञापन

अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निश्चित रूप से उत्तराखंड के परिसंपत्तियों के विवादों को हल करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर उत्तर टूरिज्म को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया है। उससे प्रेरणा लेकर अब हम उत्तराखंड में एक नाथ सर्किट बनाने जा रहे हैं। क्योंकि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का बोलबाला रहा है। इसलिए जहां-जहां गोरख नाथजी ने तपस्या की और उनकी गुफाएं हैं। उन सभी स्थानों को जोड़ते हुए नाथ सर्किट को बनाकर जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हिस्ट्रोलिक ट्रेल बनाने जा रहे। संसार की यह सबसे बड़ी पुरानी पदयात्रा का रूट उत्तर प्रदेश से मिलकर बनेगा। यह हिस्ट्रोलिक ट्रेल वह होगी। जब पांडव भगवान कृष्ण के पास गए तो भगवान कृष्ण ने उन्हें गोहत्या से मुक्त होने के लिए भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भेज दिया था। उत्तर प्रदेश से मिलकर उस महाभारत ट्रेल को जीवंत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन से जोड़ने के लिए पहले भी कई सर्किट बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed