फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Narayan Singh Rana said that Patanjali is making important

Haridwar News: पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह ने आचार्य बालकृष्ण से की वार्ता

Mon, 01 Apr 2024 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Narayan Singh Rana said that Patanjali is making important
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने शनिवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। नारायण सिंह राणा ने कहा कि योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि अहम योगदान दे रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पतंजलि की ओर से संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को जिस प्रकार बढ़ावा दिया जा रहा है। वह प्रशंसनीय है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को भी मिल रहा है। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने का काम किया। उनके द्वारा अनेकों प्रतियोगिताएं राज्य में करायी गयीं। इससे अनेक खेल प्रतिभाएं सामने आयी हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। युवा खिलाड़ी देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed