फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Naive' were experienced by the CM

‘अनुभवहीन’ से अनुभवी हो गए मुख्यमंत्री

Mon, 02 Dec 2013 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की Updated Mon, 02 Dec 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
 'Naive' were experienced by the CM

मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताने वाले हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत 24 घंटे के भीतर ही अपने बयान से पलट गए। रविवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बेहद अनुभवी बताते हुए वीरेंद्र ने उनकी शान में कसीदे पढ़ डाले। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।

विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड की महिला कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताया था। लेकिन रविवार को वह एनआईएच के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री की शान में कसीदे पढ़ते नजर आए। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुगुणा जज भी रह चुके हैं। उन्हें काफी अनुभव है। मुख्यमंत्री ने अपने दो साल के कार्यकाल में बहुत से विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन


दैवी आपदा के दौरान अवरुद्ध हुए विकास कार्य सरकार ने बाद में तेजी से पूरे किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के बीच संबंध काफी मुधर हैं। दोनों के बीच काफी सामंजस्य है। वहीं, चीनी मिलों के न शुरू न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से तीन से चार बार वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड से मेरा कोई लेना देना नहीं’
शहर की सड़कों पर लगे अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के पोस्टरों में वीरेंद्र रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखाया गया है। लेकिन रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने उक्त ब्रिगेड से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड से उनका कोई लेना देना नहीं। ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों में उनकी तस्वीर के नीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखवा दिया। वह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड एक सामाजिक संगठन है, जो कांग्रेस से मान्यता प्राप्त नहीं है। वह महज एक सामान्य कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed