फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   nagar nigam

कूडे़ का कंपोस्ट प्लांट न चलाने पर ग्रामीण आक्रोशित

Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
नगर निगम क्षेत्र के कूड़े से सराय गांव की बदहाली पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कंपोस्ट प्लांट चलाने की मांग उठाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने केआरएल कंपनी के अधिकारियों को प्लांट चलाकर कूड़ा निस्ताररित करने को कहा। साथ ही दो ग्रामीण प्लांट की निगरानी करने को लगाए।
विज्ञापन

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को पिछले तीन साल से सराय गांव में डाला जा रहा है। लेकिन, शर्तों के अनुसार कूड़ा निस्तारण के लिए कंपोस्ट प्लांट को नहीं चलाया जा रहा है। गांव में कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुर्गंध से क्षेत्रीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब तो भूजल भी दूषित होने लगा है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ग्रामीण कंपोस्ट प्लांट पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर केआरएल के डायरेक्टर विपिन श्रीवास्तव भी आए। विधायक ने उनसे कंपोस्ट प्लांट न चलाने पर नाराजगी जताई। केआरएल के अधिकारी कंपोस्ट प्लांट के चालू होने का दावा किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और केआरएल के अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया। विधायक ने सराय गांव के दो व्यक्तियों को कंपोस्ट प्लांट की निगरानी कर चालू होने की गतिविधि को मोबाइल फोन में रिकार्ड करने को कहा। ताकि कंपनी के खोखले दावे अधिकारियों के सामने रखे जा सके। इस मौके पर सुशील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुुमार, रमेश कुमार, गंगा शरण, राकेश कुमार, अशोक यादव, अंकित शर्मा, बृजपाल प्रजापति, डॉ. रामकुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed