{"_id":"5d262a938ebc3e6c926abb25","slug":"nagar-nigam-haridwar-news-drn312512978","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की संपत्तियों को किया जा रहा है खुर्द-बुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की संपत्तियों को किया जा रहा है खुर्द-बुर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों संपत्तियों के अभिलेख अभी तक हस्तांतरित नहीं हुए हैं। इसका फायदा जमीनों को कब्जाने वाले लोग उठा रहे हैं और नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा।
ग्राम पंचायत जगजीतपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या 54 गुरुकुल की जोहड़ की भूमि की घेराबंदी की जा रही है। एक व्यक्ति ने टीनशेड डालकर गोशाला बना ली है। गोबर और मिट्टी डालकर जोहड़ का भराव किया जा रहा है। इसी तरह से शिवपुरी, हरिलोक, जगजीतपुर, राजा गार्डन व सीतापुर आदि नए क्षेत्रों में भी पंचायत की संपत्तियों पर अतिक्रमण व कब्जा कराया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि राजस्व विभाग में शिकायत करते हैं तो लेखपाल नगर निगम क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ देते हैं। इसी प्रकार जब लोग नगर निगम अधिकारियों को बताते हैं तो वह अभिलेख नहीं मिलने का बहाना बनाकर चुप बैठ जाते हैं। नगर आयुुक्त नुपूर वर्मा ने बताया कि नगर निगम में शामिल क्षेत्रों के संपत्ति अभिलेख व राजस्व अभिलेख नगर निगम को हस्तांतरित कराने के जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।