फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mustard and wheat crops lay on the ground due to rain

बारिश से सरसों व गेहूं की फसल जमीन पर बिछी

Sun, 23 Jan 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Mustard and wheat crops lay on the ground due to rain
फसल में भरा पानी । - फोटो : HARIDWAR
दो दिन से लगातार बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर हवा के साथ बारिश से सरसों और गेहूं की फसल गिर गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। किसान बुध सिंह, रामलाल, सुनील धीमान, सुशील कुमार, मोहन सिंह, प्रमोद कुमार आदि किसानों का कहना है कि हवा से खेतों में सरसों व गेहूं की फसल गिर गई है। जिससे सरसों की फसल का दाना काला पड़ जाएगा। दूसरी तरफ बारिश के बाद अब खेतों में फसलों में यूरिया खाद की सख्त जरूरत पड़ेगी और यूरिया खाद की मांग बढ़ जाएगी। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से सहकारी समितियों पर जल्द ही यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्र में बादशाहपुर, कटारपुर, पथरी व अलावलपुर स्थित सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं है। जिससे करीब चालीस गांवों के किसानों को खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे है। क्षेत्र के अधिकतर गांवों के किसान यूरिया खाद के लिए परेशान है। जिला सहायक निबंधक मान सिंह सैनी का कहना है कि जल्द ही यूरिया खाद की रैक आने की उम्मीद है। रैक आते ही सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed