{"_id":"589b40344f1c1b875237a2be","slug":"municipal-employees-did-not-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारियों में को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारियों में को नहीं मिला वेतन
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम के नियमित व संविदा कर्मचारियों में वेतन नहीं मिलने से रोष बना है। कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार की चेतावनी दी है।
नगर निगम के नियमित कर्मियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि संविदा कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारी नेता टंकार कौशल, सुरेंद्र तेश्वर, राधेश्याम छाछर व सुनील राजौर आदि ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कर्मचारियों को बिना वेतन के ही चुनाव ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। बोर्ड फंड से केवल 6 प्रतिशत एसीपी का भुगतान किया गया। कर्मचारियों का एसीपी का अभी करोड़ों रुपया बकाया चला आ रहा है।
उन्होंने बताया कि दो दिन बाद कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। जिसमें वेतन नहीं मिलने के विरोध में चुनाव ड्यूटी से बहिष्कार करने का निर्णय लिया जा सकता है। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि बोर्ड में जितना फंड था उससे वेतन, पेंशन व संविदा का भुगतान किया गया है। कर एवं राजस्व अधीक्षकों को राजस्व वसूली बढ़ाने को निर्देशित किया गया है ताकि कर्मचारियों को वेतन का भुगतान होता रहे।