{"_id":"5efa1d7b8ebc3e43263569a5","slug":"municipal-commissioners-screw-up-tight-officials-haridwar-news-drn3485125193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने कसे अधिकारियों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने कसे अधिकारियों के पेच
विज्ञापन
नगर निगम में अधिकारियों की बैठक लेते नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में सड़क खोदकर विभिन्न विकास कार्य करा रहे विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर ली। उन्होंने हर जगह खुदी पड़ी सड़कों को लेकर कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के पेच कसे और निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व शहर की सड़कों व गलियों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि खोदी गई सड़क पर कोई दुर्घटना होती है तो इसका संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
नगर निगम की सड़कों व गलियों की खुदाई को लेकर मेयर अनीता शर्मा ने कई पत्र लिखे थे। शनिवार को बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने भी इसको लेकर हंगामा किया था। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि संबंधित विभागों को नगर निगम ने सड़क जैसे ही है वैसी बनाकर देने की शर्त पर काम करने की एनओसी दे रखी है, लेकिन कोई भी सड़कों को ठीक नहीं करा रहा है। इसलिए बैठक बुलाकर उनको निर्देशित कर दिया गया है कि बरसात से पूर्व सड़कों, गलियों को ठीक करा दिया जाए। इसके साथ ही जो सड़क अभी ठीक नहीं हुई हो और काम चल रहा है उन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए इस प्रकार बैरिकेटिंग करा दी जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। बैठक में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल व पवन सिंह, पेयजल निगम के सहायक अभियंता बीपी सिंह, अनुरक्षण इकाई के सहायक अभियंता आरके चौहान, नगर निगम के सहायक अभियंता पवन कोटियाल, नेचुरल गैस व रिलायंस के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
शहर में 200 किलोमीटर की सड़कें क्षतिग्रस्त
शहर में नगर निगम क्षेत्र की लगभग 200 किलोमीटर सड़कें और गलियां खुदी पड़ी हैं। बरसात आने को है, जिसने नगर निगम प्रशासन की नींद खराब कर रही है। पार्षद भी आए दिन सड़कों के गड्ढों को लेकर हंगामा रह रहे हैं। अधिकारियों के साथ ही शहरवासियों को डर सता रहा है कि सड़कें नहीं बनी तो इस बार की बरसात भारी पड़ सकती है।