फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Multan Jot Festival will be celebrated on seven

सात को मनाया जाएगा मुल्तान जोत महोत्सव

Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Multan Jot Festival will be celebrated on seven
मुल्तान जोत महोत्सव सात अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि पाकिस्तान के मुल्तान प्रांत से 1911 में भक्त रूपचंद ने पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आज 112 वें वर्ष में भी अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जोत महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। समारोह में मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल प्रो. गोपेश्वर जगदीश मुखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद गौतम गंभीर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री दिल्ली भाजपा सिद्धार्थ, आचार्य विजय भाटिया, हास्य कलाकार विनोद बजाज, संजय तलवार, टीवी कलाकार योगी विजेंद्र नायक आदि शामिल होंगे। इस दौरान नरेंद्र चावला, जेआर अरोरा, सुरेंद्र आहूजा, एमएस धींगरा, रमेश बजाज, दीपक गांधी, सतपाल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed