फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MRI of five patients on the first day

पहले दिन हुई पांच मरीजों की एमआरआई

Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
MRI of five patients on the first day
एमआरआई कराने के लिए इंतजार करते मरीज। - फोटो : HARIDWAR
सोमवार से जिला अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन पांच मरीजों की जांच हुई। एमआरआई सेंटर संचालित करने के लिए वाइटल टेली रेडियोग्राफी कंपनी से अनुबंध हुआ है। जांच सुविधा शुरू होने से हरिद्वार के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

करीब नौ करोड़ की लागत से मेला अस्पताल में कुंभ बजट से एमआरआई यूनिट स्थापित हुई है। डॉक्टर नहीं होने से पिछले कई महीनों से यूनिट शुरू नहीं हो पा रही थी। वाइटल टेली रेडियोग्राफी कंपनी से अनुबंध होने के साथ सोमवार से एमआरआई शुरू हो गई। पहले दिन पांच मरीजों की एमआरआई हुई। सरकारी अस्पताल, मेला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती आयुष्मान कार्डधारक मरीजों की निशुल्क एमआरआई होगी। बीपीएल कार्ड धारक मरीजों की भी एमआरआई निशुल्क होगी। सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं होने वाले आयुष्मान कार्डधारक का निशुल्क एमआरआई नहीं होगा। सामान्य मरीजों के लिए एमआरआई का शुल्क 5125 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

एमआरआई शुरू हो गई है। टेक्नीशियन पवन और राजीव सेंटर संचालित करेंगे। एमआरआई होने के बाद फिल्म वाइटल टेली रेडियोग्राफी डॉक्टर को जाएगी। अगले दिन रिपोर्ट उपलब्ध होगी। इमरजेंसी पर ऑन कॉल टेक्नीशियन को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमएस
- प्लंबर का काम करते हुए मेरे दोनों पैर टूट गए थे। डॉक्टर मनोज द्विवेदी ने एमआरआई करवाई। बीपीएल कार्ड होने से निशुल्क एमआरआई जांच हुई।
- प्रेम कश्यप
मेरे भाई प्रवीण के घुटने में पिछले दो माह से बहुत दर्द था। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने एमआरआई के लिए परामर्श दिया। बाहर एमआरआई की फीस 7000 रुपये है। सरकारी में सस्ती होने से वहां कराई।
- रेखा
मेरी नसों से समस्या थी और एमआरआई के लिए परामर्श दिया था। मेला अस्पताल में सबसे सस्ता होने के कारण मैंने जांच कराई। - मोदीमल तेग्वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed