चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी। सुबह एक चलती कार में आग लगने से कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। धनौरी कलियर मार्ग पर रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे ज्वालापुर निवासी सुनील अपने दो परिचितों के साथ रुड़की की ओर जा रहे थे। धनौरी कलियर मार्ग पर पहुंचते ही उनकी कार से आग की लपटें उठने लग गई। आग को देखकर कार चला रहे सुनील ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी ओर वे सब तुरंत कार से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल पर एकत्र हुए राहगीरों एवं ग्रामीणों ने आग बुझानी चाही लेकिन कार काफी हद तक जल गई। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया।