{"_id":"619fa2d776fec95c2868763f","slug":"mou-signed-for-construction-of-hospital-in-north-haridwar-haridwar-news-drn397028890","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण को एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण को एमओयू साइन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था व विभाग में एमओयू हो गया। कार्यदायी संस्था को 18 महीने में अस्पताल बनाना होगा। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
सरकार की ओर से उत्तरी हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देेने के लिए अस्पताल निर्माण की सौगात दी गई है। अभी तक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग उत्तराखंड और कार्यदायी संस्था ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) के साथ एमओयू साइन हो गया है।
एनएचएम की निदेशक सरोज नैथानी ने बताया कि एमओयू के अनुसार प्राकृतिक आपदा मामलों को छोड़कर विभिन्न चरणों में कार्य पूर्ण किया जाएगा। परियोजना के प्रारंभ करने की तारीख 1 दिसंबर से एक माह के भीतर रहेगी। 1 अप्रैल तक 25 प्रतिशत, 1 सितंबर तक 50 प्रतिशत, 1 जनवरी 2023 75 प्रतिशत, 24 अप्रैल 23 तक में 100 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण करना है। कुल 18 महीने में निर्माण कार्य पूर्ण कर चिकित्सा विभाग को सौंपा जाना है। अस्पताल निर्माण में नौ करोड़ सत्तासी लाख इक्कतर हजार रुपये का खर्च आएगा। कार्यदायी संस्था को तीन किस्तों में अनुमानित राशि दी जाएगी।