फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother left her child after giving birth, people are ready to adopt it

Haridwar News: जन्म देकर मां ने छोड़ा कलेजा का टुकड़ा, लोग अपनाने को तैयार

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother left her child after giving birth, people are ready to adopt it
हरिद्वार। एक मां जन्म देकर बच्चे को छोड़ दिया। लेकिन, लोग नवजात को अपनाने के लिए तैयार हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में भीमगोडा काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक नवजात मिला है। एक श्रद्धालु ने बच्चे को रोता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए मासूम को छोड़कर जाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। कई दंपती मासूम को गोद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार की उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा में बने प्राचीन काली मंदिर रोजाना की तरह दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने रेलवे ट्रैक बराबर में एक मासूम को रोते हुए देखा। उसने तुरंत प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे मासूम को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात की स्थिति को देखते हुए ई-रिक्शा से उसे महिला अस्पताल में भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मासूम की स्थिति अब खतरे से बाहर है। बच्चे को रेलवे ट्रैक के पास छोड़ने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई निसंतान दंपती उसे गोद लेने की कोशिश में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे को गोद लेने की भी इच्छा जताई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बाल संरक्षण कल्याण समिति को रिपोर्ट भेजी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए बच्चे को छोड़कर जाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस बारे में पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed