फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Model Colony deepens drinking water crisis

मॉडल कॉलोनी क्षेत्र में 24 घंटे से पानी नहीं

Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Model Colony deepens drinking water crisis
मॉडल कॉलोनी क्षेत्र के उपभोक्ता 24 घंटे से पानी को तरस रहे हैं। उधर, जल संस्थान का कहना है कि अन्य जगह की पाइप लाइन को ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद की गई है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी क्षेत्र में नई सड़कों को डालने के लिए पुरानी को सड़कों को जेसीबी से उखाड़ा जा रहा है। इस दौरान पेयजल लाइनें भी टूट रही हैं। ऐसे में कॉलोनी में पेयजल की सप्लाई सोमवार शाम सात बजे से ठप पड़ी हुई है। मंगलवार को भी पूरे दिन पेयजल आपूर्ति नहीं होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं को अन्य स्थानों से किसी तरह पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

कॉलोनी के नीरज, संजय, राजन, मधु आदि का कहना है सोमवार शाम और मंगलवार सुबह आपूर्ति नहीं होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन लोगों ने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारियों को फोन पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उधर, जल संस्थान की जूनियर इंजीनियर अंशु बिष्ट ने बताया कि गोविंदपुरी में पेयजल लाइन टूटी हुई है। उसे ठीक करने के लिए पेजयल आपूर्ति बंद की गई है। जैसे ही वह ठीक होगी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed