{"_id":"46921411896e58b972d0dd574f5dd99f","slug":"mobile-van-will-be-delivered-examining-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल वैन घर पहुंच करेगी मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल वैन घर पहुंच करेगी मरीजों की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर जनपद की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश ने अपने भाषण में जनता के दर्द से लेकर सभी वर्गों के विकास को शामिल किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और मजदूरों की बात तो की ही अधिकारियों को भी जनता की समस्याएं सुनकर उसे जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही बच्चों ने जूडो में जौहर दिखाए।
विज्ञापन
सोमवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के सभागार में प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जनपद की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद आपदा की वजह से प्रदेश के विकास में उतार-चढ़ाव आए। लेकिन विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बावजूद प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। राज्य आंदोलनकारियों को विशेष आरक्षण देकर अन्य लाभ दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेंगी। इस दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों को नसीहत दी कि वह जनता की समस्या सुनकर कार्य करें। डीएम हरबंस सिंह चुघ ने जनपद में विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीडीओ रंजना ने धन्यवाद दिया। संचालन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डा. पुष्पा रानी ने किया। मौके पर पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, संतोष चौहान, महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, धर्मेंद्र प्रधान, एसएसपी सेंथिल अबुदई, सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता, एडीएम जीवन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नासिर, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, डीडीओ एसएस शर्मा, पीडी एसएस चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
स्टॉल पर बिकी दस क्विंटल दाल
हरिद्वार। स्थापना दिवस पर सभागार में कई विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। इस दौरान लोगों ने सबसे अधिक मंडी समिति के स्टाल से सस्ती दाल खरीदी। समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि इस दौरान दस क्विंटल दाल और एक क्विंटल जैविक खाद की बिक्री हुई। मौके पर नौ विकलांगों को ट्राईसाइकिल बांटी गई।
इस योजनाओं का लोकार्पण
हरिद्वार। औरंगाबाद में जिला योजना से 199.94 लाख रुपये का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन, चंद्रपुरी में मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण उपकेंद्र का 34.27 लाख रुपये और हरजौली जट्ट में 20.06 लाख रुपये, गोवर्धनपुर में 33.55 लाख रुपये और इसके अलावा पशु सेवा केंद्र गोवर्धनपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, चुड़ियाला, शिकोहपुर एवं खाताखेड़ी में, ढंढेडी ख्वाजगीरपुर में प्राथमिक विद्यालय, जगजीतपुर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन के निर्माण का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कांग्रेसियों ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक
हरिद्वार। स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने गंगा का दुग्धाभिषेक किया। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में गंगा में दुग्धाभिषेक करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्य के समग्र विकास का संकल्प लिया। इस दौरान श्रीकुंज ने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए उत्तराखंड की स्थापना हुई थी कांग्रेस उनकी पूर्ति करने के लिए काम कर रही है। इस दौरान प्रदेश महासचिव ओपी चौहान और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सबके हित सुरक्षित हैं। शशिभूषण सक्सेना, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, श्यामपुरी, बीना कपूर, विमला पांडेय, कमलेश छाछर, रेखा राजपूत, आशीष गोस्वामी, बलजीत सिंह और आयुष गोयल आदि उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव फुरकान अली के शारदा नगर स्थित कार्यालय पर स्थापना दिवस के संबंध में एक सभा आयोजित की। बैठक में अरविंद कुमार, प्रदीप शर्मा, सुल्तान अहमद, नावेद अहमद और अनुज चौधरी आदि शामिल रहे।
चिह्नित आंदोलनकारियों ने काटा केट
हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से नेहरू युवा केंद्र में स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों ने नृत्य किया और आतिशबाजी की। एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सीएम को भेजा। कार्यक्रम में जेपी पांडे, विजय भंडारी, महेश गौड, शहनवाज खान बिटटू, नंदन सिंह रावत, गोपाल कृष्ण और जयंती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।