फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MLA's brother and gunner dengue

विधायक के भाई और गनर को डेंगू

Thu, 17 Oct 2013 12:45 AM IST
अमर उजाला,रुड़की,लक्सर
अमर उजाला,रुड़की,लक्सर Updated Thu, 17 Oct 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
MLA's brother and gunner dengue

कलियर विधायक फुरकान अहमद के बड़े भाई और लक्सर विधायक संजय गुप्ता के गनर को भी डेंगू का डंक लगा है। वहीं, भाजपा रुड़की के जिला उपाध्यक्ष की पुत्रवधू में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को कुल पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इनमें से 14 मामले लक्सर और 22 मामले रुड़की के है। वहीं, डेंगू के संभावित मरीजों का संख्या अब 112 पहुंच गई है।
विज्ञापन


रुड़की और लक्सर क्षेत्र में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कलियर विधायक फुरकान अहमद के बड़े भाई जाकिर (55) को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां जांच के दौरान उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। फुरकान ने जाकिर में डेंगू होने की पुष्टि की है। वहीं, लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के गनर सुनील पाठक को दो दिन पहले बुखार आया था। एजाइजा जांच में उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि दवा का छिड़काव और साफ सफाई न होने से डेंगू पर रोक नहंी लग पा रही है।
गनर को देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष और लक्सर के केशवनगर निवासी मेनपाल माजरी की पुत्रवधु सीमा में डेंगू की पुष्टि हुई है। माजरी के मुताबिक, उनकी पुत्रवधू को दो दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के बाद सीमा में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीमा को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्सर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी 22 वर्षीय शहनवाज में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, पांचवां मामला भगवानपुर कस्बे का है।


कस्बा निवासी ढाबा कारोबारी रामकिशन शर्मा को भी दो दिनों से बुखार आ रहा था। जांच के बाद रामकिशन में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। जहां से उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन और डेंगू संभावित मामले एजाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed