फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MLA accusing burnt effigies

विधायक पर आरोप लगा पुतला फूंका

Wed, 03 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो हरिद्वा अमर उजाला हरिद्वा
ब्यूरो हरिद्वा अमर उजाला हरिद्वा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शहर विधायक पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर विकास कराने और भाजपा पर अनर्गल बयानबाजी के आरोप लगाते हुए शहर के विकास में बाधा पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


मंगलवार को आर्यनगर चौक पर कांग्रेस के आईटी विभाग के जिला महासचिव शैलेंद्र राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने शहर विधायक पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए पुतला दहन किया। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से हरिद्वार विधानसभा में अनेक विकास कराए गए हैं, उससे भाजपाई बौखला गए हैं। भाजपा वालों को अपनी जमीन खिसकती नजर आने पर वह बौखला गए है। किसान कांग्रेस के जिला सचिव अमित रघुवंशी ने कहा कि शहर में जगह-जगह विकास कार्यों के साथ चंद्राचार्य चौक पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने पर भाजपा के मेयर और विधायक बेचैन हो गए। इसी छोटी सोच का परिचय है कि नामित पार्षद सचिन बैनीवाल पर हमला कराया।
विज्ञापन


सचिन चौधरी ने कहा कि ऐसे हमलों का विरोध कांग्रेसी गांधीवादी तरीकों से धरना-प्रदर्शन कर जवाब देते रहेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश मांझी, अमित गुप्ता, आशु धीमान, चंद्र रघुवंशी, मयंक त्यागी, दीपक बर्थवाल, दीपक चौधरी, नीरज कुमार, देवेश विश्नोई, दीपू, अवधेश यादव, चंद्रशेेखर चौधरी, शुभम पाठक, शिवम काम्बोज, संजीव कुमार, दीपक राजपूत, संजय वाल्मीकि, गौरव वर्मा, सचिन डबराल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed