फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Missing posters of councilor and her husband

पार्षद एवं पति के लगे गुमशुदगी के पोस्टर

Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Missing posters of councilor and her husband
जनसमस्याओं से मुंह फेरने का आरोप लगाते हुए पार्षद और उनके पति को ढूंढने के लिए शुक्रवार की रात वार्ड के लोग पोस्टर लेकर निकले। उन्होंने पोस्टर लगाते हुए ढूंढने की गुहार लगाई। ढूंढकर लाने वाले को उचित इनाम का एलान भी किया है।
विज्ञापन

मामला नगर निगम वार्ड के 36 तेलियान का है। यहां की पार्षद इसराना हैं। महिला पार्षद का काम पति शौकीन अहमद देखते हैं। शुक्रवार रात वार्ड के कुछ लोग पार्षद पति शौकीन अहमद के गुमशुदा होने के पोस्टर लेकर गलियों में निकल गए और उन्हें दीवारों पर चस्पा कर दिए। उनका आरोप था कि चुनाव जीतने के बाद से वार्ड की समस्याएं पार्षद पति शौकीन को ढूंढ रही हैं। क्योंकि वार्ड में समस्याओं का अंबार है। जगह-जगह सीवर के मेनहॉल ओवर फ्लो कर रहे हैं। सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

आबिद, परवेज, वसीम, आसिफ, कादिर, सुलेमान, टीपू, बबलू, शहजाद, शाहनवाज आदि का कहना था कि पार्षद पति अपने निजी कामों में व्यस्त रहते हैं।
उधर, पार्षद पति शौकीन का कहना है कि एक विशेष दल के इशारे पर यह सब हो रहा है। क्योंकि वह निर्दलीय होने के कारण दल उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन वह किसी दबाव में नहीं आएंगे। बात रही काम की तो रोज सुबह से रात तक मैं जनसेवा में लगा रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed