{"_id":"5d72a2ed8ebc3e0135498d7d","slug":"minister-kept-waiting-officials-did-not-reach-the-meeting-haridwar-news-drn3188229115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रीजी इंतजार करते रहे, बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रीजी इंतजार करते रहे, बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों की मनमानी का नजारा शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल की ओर से ब्लॉक बहादराबाद में बुलाई गई बैठक में सामने आया। स्थिति यह हुई की करीब बीस अधिकारियों को बुलाया गया था लेकिन केवल दो ही पहुंचे। मंत्री जी अधिकारियों और उनके प्रतिनिधि का इंतजार ही करते रहे गए। नाराज अध्यक्ष ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नरेश बंसल की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक बहादराबाद में विभिन्न सरकारी विभागों की बैठक बुलाई गई थी। बीडीओ के अलावा केवल स्वजल परियोजना के ही प्रबंधक पहुंचे। राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, ऊर्जा निगम समेत करीब बीस विभागों के अधिकारी बुलाए गए थे, लेकिन कोई नहीं आया। जानकारी लेने पर बताया गया कि सूचना तो सभी विभागों को समय से दे दी गई थी। नाराज नरेश बंसल ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी बैठक में पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बाद में उन्होंने बहादराबाद ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत, विधायक और सांसद निधि और मनरेगा में कराए गए कार्यों की जानकारी खंड विकास अधिकारी से ली। प्रधानों ने गांव में कराए जा रहे सांसद निधि के विकास कार्यों पर बोर्ड न लगाए जाने की शिकायत की। जिस पर नरेश बंसल ने सांसद निधि के विकास कार्यों पर सांसद का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में खंड विकास अधिकारी शिवरानी चौहान, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजवीर सिंह, जल निगम के प्रबंधक सोमनाथ सैनी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक रोहित साहू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के विभाग संयोजक रामकिशन, मीरपुर के प्रधान राजेश सैनी, सोहलपुर के प्रधान प्रीतम रोड, राजकुमार चौहान, नरेश जायसवाल, बिजेंदर सिंह, सरदार निर्मल सिंह दौलतपुर सहकारी संघ के चेयरमैन अजय प्रताप सैनी आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे।