फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Members of the sampling team are also in the grip of Corona

कोरोना की चपेट में कोरोना सैंपलिंग टीम के सदस्य भी

Tue, 18 Jan 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Members of the sampling team are also in the grip of Corona
शिवालिक नगर पालिका में कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद भी कोरोना सैंपलिंग टीम के सदस्य भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें सैंपलिंग के नोडल अधिकारी से लेकर कर्मचारी शामिल हैं। इससे सैंपलिंग पर असर पड़ रहा है। वैकल्पिक रूप से दूसरे कर्मियों को ड्यूटी पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आमजन, अधिकारी और वीआईपी तो आ ही रहे हैं। अब सैंपल लेने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर दिन सौ से डेढ़ सौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को सैंपलिंग के लिए प्रदेश की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा आदि स्थानों पर भेजा जा रहा है। अब तक करीब बीस कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार अर्बन के सैंपलिंग नोडल के अधिकारी डॉ. अमन चावला पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में हैं। दूसरे नोडल अधिकारी डॉ. नलिन असवाल भी सोमवार को पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा लक्सर में लैब तकनीशियन और मेला अस्पताल में भी सैंपलिंग लगे कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि ये स्वास्थ्य कर्मचारी पीपीई किट समेत पूरी सुरक्षा के साथ लोगों की कोरोना की जांच करते हैं। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के पॉजिटिव आते ही उन्हें तत्काल प्रभाव से होम आइसोलेशन में भेज दिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वह स्वयं व दूसरों को कोरोना संक्रमित होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed