{"_id":"60f5c2108ebc3e1ad61cad76","slug":"meet-all-the-standards-of-school-adoption-dm-haridwar-news-drn384970152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गोद लेने के सभी मानक पूरे कराएं: रविशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गोद लेने के सभी मानक पूरे कराएं: रविशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जीसेप (गवर्नमेंट स्कूल एडप्शन प्रोग्राम) के अंतर्गत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने 30 जुलाई तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जीसेप के तहत स्कूलों में होने वाले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि गोद लिए जाने वाले स्कूलों में चेक लिस्ट के 21 प्वाइंट के मानक पूरा कराएं। इसके बाद ही संस्था अथवा उद्योग से एमओयू करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज से जीसेप के कार्यों की जानकारी मांगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आईटीसी ने सात, पैनासोनिक ने पांच और हीरो मोटो कार्प ने पांच स्कूलों को गोद लिया है। ब्लाक शिक्षा अधिकारी भगवानपुर ने बताया कि एक्साइड ने दो विद्यालयों को गोद लिया है। नारसन एवं लक्सर के उप शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फेनोलेक्स कंपनी ने ब्लाक में 13 स्कूलों में साफ-सफाई के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराए हैं।
ग्लास फैक्ट्री ने कंप्यूटर अध्यापक उपलब्ध कराए हैं। लक्सर में एक विद्यालय का हीरो मोटर कार्प ने सौंदर्यीकरण कराया है। बहादराबाद के उप शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 41 विद्यालयों में विभिन्न तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। ब्लाक शिक्षा अधिकारी रुड़की ने बताया कि एचडीएफसी और हीरो मोटो कार्प ने विद्यालयों में अच्छा काम किया है। उप ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्सर ने बताया कि रेलेक्सो ने जो स्कूल गोद लिया था, उसका काम अगले महीने तक हो जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि गोद लिया वही स्कूल माना जाएगा, जो चेक लिस्ट के 21 प्वाइंट के मानकों को पूरा करेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों को गोद लेने की प्रक्रिया में चेक लिस्ट के 21 प्वाइंट ठीक से चेक कराएं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर दीपक दीक्षित ने भी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पल्लवी गुप्ता महाप्रबंधक उद्योग, संतोष चमोला डीआरपी समग्र शिक्षा, एचपी विश्वकर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, अमित कोटियाल, श्रीकांत पुरोहित, कुंदन सिंह, अंबिका राम, विद्याशंकर चतुर्वेदी और सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।
पाठों की वीडियोग्राफी बच्चों तक पहुंचाएं
हरिद्वार। जिलाधिकारी ने पुस्तकों के पाठों की वीडियोग्राफी की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकों के पाठों की सीडी अथवा पैन ड्राइव गांव-गांव बच्चों को बांटने के बजाय व्हाट्सअप पर भी भेज सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों के माता-पिता के पास मोबाइल फोन नहीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों का डाटा तैयार कर प्रस्तुत करें।