फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Medical store operator complains by sending a letter to the drug inspector

Haridwar News: औषधी निरीक्षक को पत्र भेज मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत

Fri, 15 Sep 2023 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator complains by sending a letter to the drug inspector
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी निवासी व्यक्ति ने औषधी निरीक्षक को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने क्षेत्र में संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत की है। उनका आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। सीएम पोर्टल व कई अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में संजय नगर टिबड़ी निवासी रमेश बहुगुणा का आरोप है कि मेडिकल स्टोर के संबंध में उन्होंने पूर्व में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले से स्थानीय विधायक समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी है। मेडिकल स्टोर पर बिक रही दवा के अलावा उसके लाइसेंस आदि की जांच कराने की भी मांग की है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed