फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mayor got angry for not picking up garbage

कूड़ा नहीं उठने पर मेयर हुईं नाराज

Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mayor got angry for not picking up garbage
शहर में कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है। इससे बारिश के सीजन में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। मेयर अनिता शर्मा ने खुले में कूड़ा डाले जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने और दवाओं का छिड़काने करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। अधिकतर इलाकों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप है। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं, वहां भी खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े को आवारा जानवर फैला रहे हैं। मेयर कहा कि कूड़ा क्लेक्शन प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से व्यू-कटर लगाए लगाने को कहा है।
विज्ञापन

नालियां बंद करने से घरों में घुस रहा पानी
मेयर अनीता शर्मा ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से सड़क निर्माण के साथ नालियां बनाने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के आगणन में नालियों का निर्माण कार्य नहीं जोड़ा जाता है। बिना नालियों के सड़क निर्माण कार्य टिकाऊ नहीं होता है। बारिश में सड़कें खराब हो रही हैं। पीर वाली गली, आर्यनगर ज्वालापुर में सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा नालियां बंद करने की नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नालियां बंद होने से सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed