फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Matrisadan again opened front against the administration

Haridwar News: मातृसदन ने फिर खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Matrisadan again opened front against the administration
हरिद्वार। गंगा रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मातृसदन ने फिर से जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार गंगा नदी में चंडी पुल के नीचे ट्रेजिंग के नाम पर खनन किए जाने के विरोध में आंदोलन शुरू होने जा रहा है। पूर्व में एक 194 दिन का तप (अनशन) करने वाले ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद बुधवार से अनशन शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मातृसदन आंदोलन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि रायवाला से लेकर भोगपुर तक गंगा और उसकी सहायक नदियों में किसी भी प्रकार का खनन नहीं किया जा सकता है, लेकिन अब जिला प्रशासन की ओर से गंगा नदी में चंडीपुल के नीचे ट्रेजिंग के नाम पर खनन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन गंगा में ट्रेजिंग के नाम पर अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि प्रशासन खनन कर गंगा का नष्ट किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण बिगड़ रहा है। इससे आपदाएं आ रही हैं, लेकिन प्रशासन माफिया के इशारे पर अवैध खनन गंगा में करने से नहीं रुक रहा है। जिसके परिणाम और भी गंभीर आएंगे। कहा कि उन्होंने ट्रेजिंग के नाम पर किए जाने वाले खनन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी को ई-मेल किया था, लेकिन इसका जवाब मेल से भेजने की बजाए सामान्य डाक से भेजा गया। हालांकि, यह पत्र भी उन्हें मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा रक्षा के लिए मातृसदन बुधवार को सत्याग्रह शुरू कर देगा। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने कहा कि गंगा रक्षा के लिए बुधवार सुबह से अनशन शुरू कर देंगे। कहा कि जब तक गंगा में ट्रेजिंग के नाम पर किए जाने वाले खनन की प्रक्रिया को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed