फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Master of prisoners touching the mind

मन को छू गया कैदियों का हुनर

Fri, 24 Mar 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 24 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला और इवेंट्स पैराडाइज की ओर से ऋषिकुल मैदान में आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में कैदियों के द्वारा निर्मित फर्नीचर की फिनिशिंग और आकर्षित बनावट को देखने और खरीदारों की भीड़ उमड़ी। वहीं फेस्टिवल में घरेलू उपकरणों की खरीदारी भी जमकर की गई।  अब शॉपिंग के साथ 26 मार्च से डांस, कुकिंग, मेहंदी, म्यूजिकल नाइट, बेबी शो आदि  कंपटीशन होंगे।

 ऋषिकुल मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल को दोपहर दो बजे से खोला गया। इसके बाद दर्शकों के साथ खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। फेस्टिवल में शॉपिंग में कैदियों के द्वारा निर्मित फर्नीचर की खरीदारी जमकर हुई। जिसमें शीशम और केल निर्मित शू स्टैंड, स्टडी टेबिल, चकला बेलन, गौरेेया हाउस, जूट का कलश आदि सामान है। इसके अलावा फेस्टिवल में रोबोटिक डायनासौर के साथ जादूगरी का भी दर्शकों ने आनंद लिया। जादूगर साहिल मलिक अपनी जादूगरी के करतबों के साथ दर्शकों को अचंभित कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने ऊंट की सवारी के साथ-साथ झूलों का आनंद भी उठाया।  फेस्टिवल में मनोरंजन से लेकर घरेलू समस्त उपकरण की प्रदर्शनी के साथ शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रवेश संबंधी एवं करियर की भी जानकारी दी जा रही है। बच्चों ने वाटर बोटिंग का भी लाभ उठाया। बड़ी संख्या में फेस्टिवल में परिवारों ने पहुंचकर शॉपिंग में खरीदारी की। फेस्टिवल में आज से यूपी ऑटोमोबाइल हीरो की ओर से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की खरीद पर विशेष छूट के साथ अन्य सुविधाएं मिलेगी।       शॉपिंग फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन


यह है प्रायोजक
प्रायोजक जुर्स कंट्री, द विजडम ग्लोबल स्कूल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाकुंभरी ऑटोमोबाइल, यूपी ऑटो मोबाइल, हीरो मोटो कॉर्प, जी माउंट लिट्ररा स्कूल, ड्रीम सिटी होम्स, नेक्सेस इंफरा ग्रुप, एसडीआईएमटी, पीएम मोटर्स  तथा न्यूकॉंन की ओर से अपनी सेवाओं की जानकारी भी उपभोक्ताओं की दी जा रही है। हीरो मोटो कॉर्प की ओर से हीरो सेल्स कार्निवाल भी आज परिसर में शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                  
फेस्टिवल में यह प्रमुख खरीदारी के सामान
फेस्टिवल में खरीदारी के लिए बीकानेर की मारवाड़ी नमकीन, किताबें, घरेलू आटा चक्की, साउथ इंडियन आचार, कलकत्ता की साड़िया, खादी के कुर्ते और सलवार, हेल्थ के प्रोडक्ट, किचन एसेसरीज, स्टेशनरी, ड्रेस मैटेरियल, लैदर के बैग, भदोही की कारपेट, लखनऊ का टेराकोटा, सहारनपुर का फर्नीचर, सोफा कम बैड, खुर्जा की क्राकरी, फिरोजाबादी कांच के आइटम, बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधियां, बिना पानी के कूलर, रेडिमेट गारमेंटस, महिलाओं के लिए श्रंगार का सामान आदि उपलब्ध है।


बुकिंग के लिए नंबर                               
अन्य स्टाल बुकिंग हेतु फोन नम्बर 7088689556 से संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed