फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Masked men beat up BJP leader and tried to rob him

Haridwar News: भाजपा नेता से नकाबपोशों ने मारपीट कर लूटने का प्रयास किया

Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Masked men beat up BJP leader and tried to rob him
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यापारी व भाजपा नेता से नकाबपोश बाइक सवारों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। रुपये छीनने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता राजेश सैनी निवासी मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में हाईवेयर की दुकान है। पुलिस को शिकायत देकर राजेश सैनी ने बताया कि शनिवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइकों पर कुछ नकाबपोश लोग आकर रुके और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दुकान की उनके पास मौजूद नकदी को भी छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें दिखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed